30 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में 957 जटिल & कष्टसाध्य रोगियों को मिली राहत..... धनतेरस के अवसर पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बूंदी के बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पंचकर्म विशिष्टता कैंद्र में 30 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर जटिल & कष्टसाध्य रोगियों के जीवन में नई रोशनी लेकर आया है। शिविर में 27 दिनों में अब तक देश के 4 राज्यों के 13 जिलों के 957 जटिल & कष्टसाध्य रोगियों का उपचार किया जा चुका है। पीएमओ & पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि शिविर में स्पोंडाइलोसिस, ओस्टियोआर्थराइटिस, सिएटिका,वेरिकोज वैन,न्यूरोमस्कुलर डिजिज, गठिया,कमरदर्द,गर्दनदर्द,बदनदर्द, पैरालिसिस,माइग्रेन जैसे जटिल & कष्टसाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों का एकांग-सर्वांग अभ्यंग स्वेदन,पीपीएस,बस्तिकर्म, सिरावेध/रक्तमोक्षण, जानुधारा शिरोधारा, कटि -ग्रीवाबस्ति नस्य,विरेचन जैसे उपक्रमों के अलावा अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से उपचार किया जा रहा है, जिससे रोगियों को प्रभावी & त्वरित राहत मिल रही है जिससे स्थानीय रोगियों के साथ ही दूर दराज से भी सैंकड़ों रोगी उपचार के लिए यहां आ रहे हैं।इस बार अष्टम आयुर्वेद दिवस "हर दिन सभी के लिए आयुर्वेद" की थीम पर मनाया जायेगा। इसके अलावा चिकित्सालय में प्रतिदिन इम्यूनिटी महाभियान तथा बच्चों में इम्यूनिटी & आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए स्वर्णप्राशन/आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन महाभियान भी चलाया जा रहा है।